।। श्री सत्यनारायण कथा।।
|| Shri Satyanarayan Katha ||
प्रथम अध्याय
सत्यनारायण व्रत कथा का पूरा सन्दर्भ यह है कि पुराकालमें शौनकादिऋषि नैमिषारण्य स्थित महर्षि सूत के आश्रम पर पहुंचे । ऋषिगण महर्षि सूत से प्रश्न करते हैं कि लौकिक कष्टमुक्ति, सांसारिक सुख समृद्धि एवं पारलौकिक लक्ष्य की सिद्धि के लिए सरल उपाय क्या है? महर्षि सूत शौनकादित्ऋषियों को बताते हैं कि ऐसा ही प्रश्न नारद जी ने भगवान विष्णु से किया था। भगवान विष्णु ने नारद जी को बताया कि लौकिक क्लेशमुक्ति, सांसारिक सुखसमृद्धि एवं पारलौकिक लक्ष्य सिद्धि के लिए एक ही राजमार्ग है, वह है सत्यनारायण व्रत। सत्यनारायण का अर्थ है सत्याचरण, सत्याग्रह, सत्यनिष्ठा। संसार में सुखसमृद्धि की प्राप्ति सत्याचरणद्वारा ही संभव है। सत्य ही ईश्वर है। सत्याचरण का अर्थ है ईश्वराराधन, भगवत्पूजा ।
कथा का प्रारंभ सूत जी द्वारा कथा सुनाने से होता है। नारद जी भगवान श्रीविष्णु के पास जाकर उनकी स्तुति करते हैं। स्तुति सुनने के अनन्तर भगवान श्रीविष्णु जी ने नारद जी से कहा- महाभाग! आप किस प्रयोजन से यहां आये हैं, आपके मन में क्या है? कहिये, वह सब कुछ मैं आपको बताउंगा ।
नारद जी बोले - भगवन! मृत्युलोक में अपने पापकर्मा के द्वारा विभिन्न योनियों में उत्पन्न सभी लोग बहुत प्रकार के क्लेशां से दुखी हो रहे हैं। हे नाथ! किस लघु उपाय से उनके कष्टों का निवारण हो सकेगा, यदि आपकी मेरे ऊपर कृपा हो तो वह सब मैं सुनना चाहता हूं। उसे बतायें।
श्री भगवान ने कहा - हे वत्स! संसार के ऊपर अनुग्रह करने की इच्छा से आपने बहुत अच्छी बात पूछी है। जिस व्रत के करने से प्राणी मोह से मुक्त हो जाता हे, उसे आपको बताता हूं, सुनें। हे वत्स! स्वर्ग और मृत्युलोक में दुर्लभ भगवान सत्यनारायण का एक महान पुण्यप्रद व्रत है। आपके स्नेह के कारण इस समय मैं उसे कह रहा हूं। अच्छी प्रकार विधि-विधान से भगवान सत्यनारायण व्रत करके मनुष्य शीघ्र ही सुख प्राप्त कर परलोक में मोक्ष प्राप्त कर सकता है।
भगवान की ऐसी वाणी सनुकर नारद मुनि ने कहा -प्रभो इस व्रत को करने का फल क्या है? इसका विधान क्या है? इस व्रत को किसने किया और इसे कब करना चाहिए? यह सब विस्तारपूर्वक बतलाइये ।
श्री भगवान ने कहा - यह सत्यनारायण व्रत दुख-शोक आदि का शमन करने वाला, धन-धान्य की वृद्धि करने वाला, सौभाग्य और संतान देने वाला तथा सर्वत्र विजय प्रदान करने वाला है। जिस-किसी भी दिन भक्ति और श्रद्धा से समन्वित होकर मनुष्य ब्राह्मणों और बन्धुबान्धवों के साथ धर्म में तत्पर होकर सायंकाल भगवान सत्यनारायण की पूजा करे। नैवेद्य के रूप में उत्तम कोटि के भोजनीय पदार्थ को सवाया मात्रा में भक्तिपूर्वक अर्पित करना चाहिए। केले के फल, घी, दूध, गेहूं का चूर्ण अथवा गेहूं के चूर्ण के अभाव में साठी चावल का चूर्ण, शक्कर या गुड़ - यह सब भक्ष्य सामग्री सवाया मात्रा में एकत्र कर निवेदित करनी चाहिए ।
बन्धु-बान्धवों के साथ श्री सत्यनारायण भगवान की कथा सुनकर ब्राह्मणों को दक्षिणा देनी चाहिए । तदनन्तर बन्धु-बान्धवों के साथ ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए । भक्तिपूर्वक प्रसाद
ग्रहण करके नृत्य-गीत आदि का आयोजन करना चाहिए । तदनन्तर भगवान सत्यनारायण का स्मरण करते हुए अपने घर जाना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्यों की अभिलाषा अवश्य पूर्ण होती है। विशेष रूप से कलियुग में, पृथ्वीलोक में यह सबसे छोटा सा उपाय है।
दूसरा अध्याय
श्रीसूतजी बोले - हे द्विजों! अब मैं पुनः पूर्वकाल में जिसने इस सत्यनारायण व्रत को किया था, उसे भलीभांति विस्तारपूर्वक कहूंगा । रमणीय काशी नामक नगर में कोई अत्यन्त निर्धन ब्राह्मण रहता था । भूख और प्यास से व्याकुल होकर वह प्रतिदिन पृथ्वी पर भटकता रहता था । ब्राह्मण प्रिय भगवान ने उस दुखी ब्राह्मण को देखकर वृद्ध ब्राह्मण का रूप धारण करके उस द्विज से आदरपूर्वक पूछा - हे विप्र! प्रतिदिन अत्यन्त दुखी होकर तुम किसलिए पृथ्वीपर भ्रमण करते रहते हो । हे द्विजश्रेष्ठ! यह सब बतलाओ, मैं सुनना चाहता हूं ।
ब्राह्मण बोला - प्रभो! मैं अत्यन्त दरिद्र ब्राह्मण हूं और भिक्षा के लिए ही पृथ्वी पर घूमा करता हूं। यदि मेरी इस दरिद्रता को दूर करने का आप कोई उपाय जानते हों तो कृपापूर्वक बतलाइये। वृद्ध ब्राह्मण बोला - हे ब्राह्मणदेव! सत्यनारायण भगवान् विष्णु अभीष्ट फल को देने वाले हैं। हे विप्र! तुम उनका उत्तम व्रत करो, जिसे करने से मनुष्य सभी दुखों से मुक्त हो
जाता है ।
व्रत के विधान को भी ब्राह्मण से यत्रपूर्वक कहकर वृद्ध ब्राह्मणरूपधारी भगवान् विष्णु वहीं पर अन्तर्धान हो गये । वृद्ध ब्राह्मण ने जैसा कहा है, उस व्रत को अच्छी प्रकार से वैसे ही करूंगा? - यह सोचते हुए उस ब्राह्मण को रात में नींद नहीं आयी ।
अगले दिन प्रातःकाल उठकर “सत्यनारायण का व्रत करूंगा” ऐसा संकल्प करके वह ब्राह्मण भिक्षा के लिए चल पड़ा। उस दिन ब्राह्मण को भिक्षा में बहुत सा धन प्राप्त हुआ । उसी धन से उसने बन्धु-बान्धवों के साथ भगवान सत्यनारायण का व्रत किया । इस व्रत के प्रभाव से वह श्रेष्ठ ब्राह्मण सभी दुखों से मुक्त होकर समस्त सम्पत्तियों से सम्पन्न हो गया।
उस दिन से लेकर प्रत्येक महीने उसने यह व्रत किया । इस प्रकार भगवान् सत्यनारायण के इस व्रत को करके वह श्रेष्ठ ब्राह्मण सभी पापों से मुक्त हो गया और उसने दुर्लभ मोक्षपद को प्राप्त किया । हे विप्र! पृथ्वी पर जब भी कोई मनुष्य श्री सत्यनारायण का व्रत करेगा, उसी समय उसके समस्त दुख नष्ट हो जायेंगे । हे ब्राह्मणों! इस प्रकार भगवान नारायण ने महात्मा नारदजी से जो कुछ कहा, मैंने वह सब आप लोगों से कह दिया, आगे अब और क्या कहूं? हे मुने! इस पृथ्वी पर उस ब्राह्मण से सुने हुए इस व्रत को किसने किया? हम वह सब सुनना चाहते हैं, उस व्रत पर हमारी श्रद्धा हो रही है।
श्री सूत जी बोले - मुनियों! पृथ्वी पर जिसने यह व्रत किया, उसे आप लोग सुनें | एक बार वह द्विजश्रेष्ठ अपनी धन-सम्पत्ति के अनुसार बन्धु-बान्धवों तथा परिवारजनों के साथ व्रत करने के लिए उद्यत हुआ। इसी बीच एक लकड़हारा वहां आया और लकड़ी बाहर रखकर उस ब्राह्मण के घर गया। प्यास से व्याकुल वह उस ब्राह्मण को व्रत करता हुआ देख प्रणाम करके उससे बोला - प्रभो! आप यह क्या कर रहे हैं, इसके करने से किस फल की प्राप्ति होती है, विस्तारपूर्वक मुझसे कहिये ।
विप्र ने कहा - यह सत्यनारायण का व्रत है, जो सभी मनोरथों को प्रदान करने वाला है। उसी के प्रभाव से मुझे यह सब महान धन-धान्य आदि प्राप्त हुआ है। जल पीकर तथा प्रसाद ग्रहण करके वह नगर चला गया। सत्यनारायण देव के लिए मन से ऐसा सोचने लगा कि “आज लकड़ी बेचने से जो धन प्राप्त होगा, उसी धन से भगवान सत्यनारायण का श्रेष्ठ व्रत करूंगा । इस प्रकार मन से चिन्तन करता हुआ लकड़ी को मस्तक पर रख कर उस सुन्दर नगर में गया, जहां धन-सम्पन्न लोग रहते थे। उस दिन उसने लकड़ी का दुगुना मूल्य प्राप्त किया।
इसके बाद प्रसन्न हृदय होकर वह पके हुए केले का फल, शर्करा, घी, दूध और गेहूं का चूर्ण सवाया मात्रा में लेकर अपने घर आया। तत्पश्चात उसने अपने बान्धवों को बुलाकर विधिविधान से भगवान श्री सत्यनारायण का व्रत किया। उस व्रत के प्रभाव से वह धन-पुत्र से सम्पन्न हो गया और इस लोक में अनेक सुखों का उपभोग कर अन्त में सत्यपुर अर्थात् बैकुण्ठलोक चला गया।
तीसरा अध्याय
श्री सूतजी बोले - श्रेष्ठ मुनियों! अब मैं पुनः आगे की कथा कहूंगा, आप लोग सुनें। प्राचीन काल में उल्कामुख नाम का एक राजा था । वह जितेन्द्रिय, सत्यवादी तथा अत्यन्त बुद्धिमान था । वह विद्वान राजा प्रतिदिन देवालय जाता और ब्राह्मणों को धन देकर सन्तुष्ट करता था । कमल के समान मुख वाली उसकी धर्मपत्नी शील, विनय एवं सौन्दर्य आदि गुणों से सम्पन्न तथा पतिपरायणा थी। राजा एक दिन अपनी धर्मपत्नी के साथ भद्रशीला नदी के तट पर श्रीसत्यनारायण का व्रत कर रहा था । उसी समय व्यापार के लिए अनेक प्रकार की पुष्कल धनराशि से सम्पन्न एक साधु नाम का बनिया वहां आया। भद्रशीला नदी के तट पर नाव को स्थापित कर वह राजा के समीप गया और राजा को उस व्रत में दीक्षित देखकर विनयपूर्वक पूछने लगा।
साधु ने कहा - राजन्! आप भक्तियुक्त चित्त से यह क्या कर रहे हैं? कृपया वह सब बताइये, इस समय मैं सुनना चाहता हूं। राजा बोले - हे साधो! पुत्र आदि की प्राप्ति की कामना से अपने बन्धु-बान्धवों के साथ मैं अतुल तेज सम्पन्न भगवान् विष्णु का व्रत एवं पूजन कर रहा हूं। राजा की बात सुनकर साधु ने आदरपूर्वक कहा - राजन् ! इस विषय में आप मुझे सब कुछ विस्तार से बतलाइये, आपके कथनानुसार मैं व्रत एवं पूजन करूंगा। मुझे भी संतति नहीं है। “इससे अवश्य ही संतति प्राप्त होगी । ऐसा विचार कर वह व्यापार से निवृत्त हो आनन्दपूर्वक अपने घर आया। उसने अपनी भार्या से संतति प्रदान करने वाले इस सत्यव्रत को विस्तार पूर्वक बताया तथा - “जब मुझे संतति प्राप्त होगी तब मैं इस व्रत को करूंगा” इस प्रकार उस साधु ने अपनी भार्या लीलावती से कहा ।
एक दिन उसकी लीलावती नाम की सती-साध्वी भार्या पति के साथ आनन्द चित्त से ऋतुकालीन धर्माचरण में प्रवृत्त हुई और भगवान् श्रीसत्यनारायण की कृपा से उसकी वह भार्या गर्भिणी हुई। दसवें महीने में उससे कन्यारत्न की उत्पत्ति हुई और वह शुक्लपक्ष के चन्द्रम की भांति दिन-प्रतिदिन बढ़ने लगी ।
उस कन्या का कलावती” यह नाम रखा गया । इसके बाद एक दिन लीलावती ने अपने स्वामी से मधुर वाणी में कहा - आप पूर्व में संकल्पित श्री सत्यनारायण के व्रत को क्यों नहीं कर रहे हैं? साधु बोला - 'प्रिये! इसके विवाह के समय व्रत करूंगा । इस प्रकार अपनी पत्नी को भली-भांति आश्वस्त कर वह व्यापार करने के लिए नगर की ओर चला गया । इधर कन्या कलावती पिता के घर में बढ़ने लगी । तदनन्तर धर्मज्ञ साधु ने नगर में सखियों के साथ क्रीड़ा करती हुई अपनी कन्या को विवाह योग्य देखकर आपस में मन्त्रणा करके “कन्या विवाह के लिए श्रेष्ठ वर का अन्वेषण करो - ऐसा दूत से कहकर शीघ्र ही उसे भेज दिया । उसकी आज्ञा प्राप्त करके दूत कांचन नामक नगर में गया और वहां से एक वणिक का पुत्र लेकर आया । उस साधु ने उस वणिक के पुत्र को सुन्दर और गुणों से सम्पन्न देखकर अपनी जाति के लोगों तथा बन्धु-बान्धवों के साथ संतुष्टचित्त हो विधि-विधान से वणिकपुत्र के हाथ में कन्या का दान कर दिया ।
उस समय वह साधु बनिया दुर्भाग्यवश भगवान् का वह उत्तम व्रत भूल गया । पूर्व संकल्प के अनुसार विवाह के समय में व्रत न करने के कारण भगवान उस पर रुष्ट हो गये । कुछ समय के पश्चात अपने व्यापारकर्म में कुशल वह साधु बनिया काल की प्रेरणा से अपने दामाद के साथ व्यापार करने के लिए समुद्र के समीप स्थित रत्नसारपुर नामक सुन्दर नगर में गया और पञने श्रीसम्पन्न दामाद के साथ वहां व्यापार करने लगा । उसके बाद वे दों राजा चन्द्रकेतु के रमणीय उस नगर में गये। उसी समय भगवान् श्रीसत्यनारायण ने उसे भ्रष्टप्रतिज्ञ देखकर “इसे दारुण, कठिन और महान् दुख प्राप्त होगा' - यह शाप दे दिया ।
एक दिन एक चोर राजा चन्द्रकेतु के धन को चुराकर वहीं आया, जहां दोनों वणिक स्थित थे। वह अपने पीछे दौड़ते हुए दूतों को देखकर भयभीतचित्त से धन वहीं छोड़कर शीघ्र ही छिप गया । इसके बाद राजा के दूत वहां आ गये जहां वह साधु वणिक था । वहां राजा के धन को देखकर वे दूत उन दोनों वणिकपुत्रों को बांधकर ले आये और हर्षपूर्वक दौड़ते हुए राजा से बोले - “प्रभो! हम दो चोर पकड़ लाए हैं, इन्हें देखकर आप आज्ञा दें'। राजा की आज्ञा से दोनों शीघ्र ही दृढ़तापूर्वक बांधकर बिना विचार किये महान कारागार में डाल दिये गये । भगवान् सत्यदेव की माया से किसी ने उन दोनों की बात नहीं सुनी और राजा चन्द्रकेतु ने उन दोनों का धन भी ले लिया।
भगवान के शाप से वणिक के घर में उसकी भार्या भी अत्यन्त दुखित हो गयी और उनके घर में सारा-का-सारा जो धन था, वह चोर ने चुरा लिया। लीलावती शारीरिक तथा मानसिक पीड़ाओं से युक्त, भूख और प्यास से दुखी हो अन्न की चिन्ता से दर-दर भटकने लगी। कलावती कन्या भी भोजन के लिए इधर-उधर प्रतिदिन घूमने लगी। एक दिन भूख से पीडित कलावती एक ब्राह्मण के घर गयी। वहां जाकर उसने श्रीसत्यनारायण के व्रत-पूजन को देखा। वहां बैठकर उसने कथा सुनी और वरदान मांगा । उसके बाद प्रसाद ग्रहण करके वह कुछ रात होने पर घर गयी। माता ने कलावती कन्या से प्रेमपूर्वक पूछा - पुत्री ! रात में तू कहां रुक गयी थी? तुम्हारे मन में क्या है? कलावती कन्या ने तुरन्त माता से कहा - मां! मैंने एक ब्राह्मण के घर में मनोरथ प्रदान करने वाला व्रत देखा है। कन्या की उस बात को सुनकर वह वणिक की भार्या व्रत करने को उद्यत हुई और प्रसन्न मन से उस साध्वी ने बन्धु-बान्धवों के साथ भगवान् श्रीसत्यनारायण का व्रत किया तथा इस प्रकार प्रार्थना की - “भगवन! आप हमारे पति एवं जामाता के अपराध को क्षमा करें। वे दोनों अपने घर शीघ्र आ जायं । इस व्रत से भगवान सत्यनारायण पुनः संतुष्ट हो गये तथा उन्होंने नृपश्रेष्ठ चन्द्रकेतु को स्वप्र दिखाया और स्वप्न में कहा - “नृपश्रेष्ठ! प्रातः काल दोनों वणिकों को छोड़ दो और वह सारा धन भी दे दो, जो तुमने उनसे इस समय ले लिया है, अन्यथा राज्य, धन एवं पुत्रसहित तुम्हारा सर्वनाश कर दूंगा ।”
राजा से स्वप्न में ऐसा कहकर भगवान सत्यनारायण अन्तर्धान हो गये। इसके बाद प्रातः काल राजा ने अपने सभासदां के साथ सभा में बैठकर अपना स्वप्र लोगों को बताया और कहा “दोनों बंदी वणिकपुत्रों को शीघ्र ही मुक्त कर दो। राजा की ऐसी बात सुनकर वे राजपुरुष दोनों महाजनों को बन्धनमुक्त करके राजा के सामने लाकर विनयपूर्वक बोले - “महाराज! बेड़ीबन्धन से मुक्त करके दोनों वणिक पुत्र लाये गये हैं। इसके बाद दोनों महाजन नृपश्रेष्ठ चन्द्रकेतु को प्रणाम करके अपने पूर्व-वृतान्त का स्मरण करते हुए भयविह्नन हो गये और कुछ बोल न सके। राजा ने वणिक पुत्रों को देखकर आदरपूर्वक कहा -“आप लोगों को प्रारब्धवश यह महान दुख प्राप्त हुआ है, इस समय अब कोई भय नहीं है।', ऐसा कहकर उनकी बेड़ी खुलवाकर क्षौरकर्म आदि कराया। राजा ने वस्त्र, अलंकार देकर उन दोनों वणिकपुत्रों को संतुष्ट किया तथा सामने बुलाकर वाणी द्वारा अत्यधिक आनन्दित किया। पहले जो धन लिया था, उसे दूना करके दिया, उसके बाद राजा ने पुनः उनसे कहा - साधो! अब आप अपने घर को जायं |” राजा को प्रणाम करके “आप की कृपा से हम जा रहे हैं।' - ऐसा कहकर उन दोनों महावैश्यों ने अपने घर की ओर प्रस्थान किया ।
चौथा अध्याय
श्रीसूत जी बोले - साधु बनिया मंगलाचरण कर और ब्राह्मणों को धन देकर अपने नगर के लिए चल पड़ा। साधु के कुछ दूर जाने पर भगवान सत्यनारायण की उसकी सत्यता की परीक्षा के विषय में जिज्ञासा हुई - “साधो! तुम्हारी नाव में क्या भरा है? तब धन के मद में चूर दोनों महाजनों ने अवहेलनापूर्वक हंसते हुए कहा - “दण्डिन! क्यों पूछ रहे हो? क्या कुछ द्रव्य लेने की इच्छा है? हमारी नाव में तो लता और पत्ते आदि भरे हैं।' ऐसी निष्ठर वाणी सुनकर - “तुम्हारी बात सच हो जाय” - ऐसा कहकर दण्डी संन्यासी को रूप धारण किये हुए भगवान कुछ दूर जाकर समुद्र के समीप बैठ गये।
दण्डी के चले जाने पर नित्यक्रिया करने के पश्चात उतराई हुई अर्थात जल में उपर की ओर उठी हुई नौका को देखकर साधु अत्यन्त आश्चर्य में पड़ गया और नाव में लता और पत्ते आदि देखकर मुर्छित हो पृथ्वी पर गिर पड़ा। सचेत होने पर वणिकपुत्र चिन्तित हो गया। तब उसके दामाद ने इस प्रकार कहा - “आप शोक क्यों करते हैं? दण्डी ने शाप दे दिया है, इस स्थिति में वे ही चाहें तो सब कुछ कर सकते हैं, इसमें संशय नहीं। अतः उन्हीं की शरण में हम चलें, वहीं मन की इच्छा पूर्ण होगी।' दामाद की बात सुनकर वह साधु बनिया उनके पास गया और वहां दण्डी को देखकर उसने भक्तिपूर्वक उन्हें प्रणाम किया तथा आदरपूर्वक कहने लगा - आपके सम्मुख मैंने जो कुछ कहा है, असत्यभाषण रूप अपराध किया है, आप मेरे उस अपराध को क्षमा करें - ऐसा कहकर बारम्बार प्रणाम करके वह महान शोक से आकुल हो गया।
दण्डी ने उसे रोता हुआ देखकर कहा - हे मूर्ख! रोओ मत, मेरी बात सुनो। मेरी पूजा से उदासीन होने के कारण तथा मेरी आज्ञा से ही तुमने बारम्बार दुख प्राप्त किया है।? भगवान की ऐसी वाणी सुनकर वह उनकी स्तुति करने लगा। साधु ने कहा - हे प्रभो! यह आश्चर्य की बात है कि आपकी माया से मोहित होने के कारण ब्रह्मा आदि देवता भी आपके गुणों और रूपों को यथावत रूप से नहीं जान पाते, फिर मैं मूर्ख आपकी माया से मोहित होने के कारण कैसे जान सकता हूं! आप प्रसन्न हों। मैं अपनी धन-सम्पत्ति के अनुसार आपकी पूजा करूंगा। मैं आपकी शरण में आया हूं। मेरा जो नौका में स्थित पुरा धन था, उसकी तथा मेरी रक्षा करें।” उस बनिया की भक्तियुक्त वाणी सुनकर भगवान जनार्दन संतुष्ट हो गये।
भगवान हरि उसे अभीष्ट वर प्रदान करके वहीं अन्तर्धान हो गये । उसके बाद वह साधु अपनी नौका में चढ़ा और उसे धन-धान्य से परिपूर्ण देखकर “भगवान सत्यदेव की कृपा से हमारा मनोरथ सफल हो गया” - ऐसा कहकर स्वजनों के साथ उसने भगवान की विधिवत पूजा की । भगवान श्री सत्यनारायण की कृपा से वह आनन्द से परिपूर्ण हो गया और नाव को प्रयत्नपूर्वक संभालकर उसने अपने देश के लिए प्रस्थान किया । साधु बनिया ने अपने दामाद से कहा - “वह देखो मेरी रत्रपुरी नगरी दिखायी दे रही है! । इसके बाद उसने अपने धन के रक्षक दूत कोअपने आगमन का समाचार देने के लिए अपनी नगरी में भेजा ।
उसके बाद उस दूत ने नगर में जाकर साधु की भार्या को देख हाथ जोड़कर प्रणाम किया तथा उसके लिए अभीष्ट बात कही -'सेठ जी अपने दामाद तथा बन्धुवर्गो के साथ बहुत सारे धन-धान्य से सम्पन्न होकर नगर के निकट पधार गये हैं ॥ दूत के मुख से यह बात सुनकर वह महान आनन्द से विहल हो गयी और उस साध्वी ने श्री सत्यनारायण की पूजा करके अपनी पुत्री से कहा -'मैं साधु के दर्शन के लिए जा रही हूं, तुम शीघ्र आओ । माता का ऐसा वचन सुनकर व्रत को समाप्त करके प्रसाद का परित्याग कर वह कलावती भी अपने पति का दर्शन करने के लिए चल पड़ी। इससे भगवान सत्यनारायण रुष्ट हो गये और उन्होंने उसके पति को तथा नौका को धन के साथ हरण करके जल में डुबो दिया ।
इसके बाद कलावती कन्या अपने पति को न देख महान शोक से रुदन करती हुई पृथ्वी पर गिर पड़ी। नाव का अदर्शन तथा कन्या को अत्यन्त दुखी देख भयभीत मन से साधु बनिया से सोचा - यह क्या आश्चर्य हो गया? नाव का संचालन करने वाले भी सभी चिन्तित हो गये । तदनन्तर वह लीलावती भी कन्या को देखकर विह्वल हो गयी और अत्यन्त दुख से विलाप करती हुई अपने पति से इस प्रकार बोली -- अभी-अभी नौका के साथ वह कैसे अलक्षित हो गया, न जाने किस देवता की उपेक्षा से वह नौका हरण कर ली गयी अथवा श्रीसत्यनारायण का माहात्म्य कौन जान सकता है!” ऐसा कहकर वह स्वजनों के साथ विलाप करने लगी और कलावती कन्या को गोद में लेकर रोने लगी।
कलावती कन्या भी अपने पति के नष्ट हो जाने पर दुखी हो गयी और पति की पादुका लेकर उनका अनुगमन करने के लिए उसने मन में निश्चय किया । कन्या के इस प्रकार के आचरण को देख भार्यासहित वह धर्मज्ञ साधु बनिया अत्यन्त शोक-संतप्त हो गया और सोचने लगा - या तो भगवान सत्यनारायण ने यह अपहरण किया है अथवा हम सभी भगवान सत्यदेव की माया से मोहित हो गये हैं। अपनी धन शक्ति के अनुसार मैं भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा करूंगा। सभी को बुलाकर इस प्रकार कहकर उसने अपने मन की इच्छा प्रकट की और बारम्बार भगवान सत्यदेव को दण्डवत प्रणाम किया । इससे दीनों के परिपालक भगवान सत्यदेव प्रसन्न हो गये । भक्तवत्सल भगवान ने कृपापूर्वक कहा - “तुम्हारी कन्या प्रसाद छोड़कर अपने पति को देखने चली आयी है, निश्चय ही इसी कारण उसका पति अदृश्य हो गया हे । यदि घर जाकर प्रसाद ग्रहण करके वह पुनः आये तो हे साधु बनिया तुम्हारी पुत्री पति को प्राप्त करेगी, इसमें संशय नहीं ।
कन्या कलावती भी आकाशमण्डल से ऐसी वाणी सुनकर शीघ्र ही घर गयी और उसने प्रसाद ग्रहण किया । पुनः आकर स्वजनों तथा अपने पति को देखा । तब कलावती कन्या ने अपने पिता से कहा - “अब तो घर चलें, विलम्ब क्यों कर रहे हैं? कन्या की वह बात सुनकर वणिकपुत्र संतुष्ट हो गया और विधि-विधान से भगवान सत्यनारायण का पूजन करके धन तथा बन्धु-बान्धवों के साथ अपने घर गया । तदनन्तर पूर्णिमा तथा संक्रान्ति पर्वा पर भगवान सत्यनारायण का पूजन करते हुए इस लोक में सुख भोगकर अन्त में वह सत्यपुर बेकुण्ठलोक में चला गया ।
पांचवा अध्याय
श्रीसूत जी बोले - श्रेष्ठ मुनियों! अब इसके बाद मैं दूसरी कथा कहूंगा, आप लोग सुनें। अपनी प्रजा का पालन करने में तत्पर तुंगध्वज नामक एक राजा था । उसने सत्यदेव के प्रसाद का परित्याग करके दुख प्राप्त किया । एक बाद वह वन में जाकर और वहां बहुत से पशुओं को मारकर वटवृक्ष के नीचे आया । वहां उसने देखा कि गोपगण बन्धु-बान्धवों के साथ संतुष्ट होकर भक्तिपूर्वक भगवान सत्यदेव की पूजा कर रहे हें । राजा यह देखकर भी अहंकारवश न तो वहां गया और न उसे भगवान सत्यनारायण को प्रणाम ही किया । पूजन के बाद सभी गोपगण भगवान का प्रसाद राजा के समीप रखकर वहां से लौट आये और इच्छानुसार उन सभी ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया । इधर राजा को प्रसाद का परित्याग करने से बहुत दुख हुआ।
उसका सम्पूर्ण धन-धान्य एवं सभी सौ पुत्र नष्ट हो गये। राजा ने मन में यह निश्चय किया कि अवश्य ही भगवान सत्यनारायण ने हमारा नाश कर दिया है। इसलिए मुझे वहां जाना चाहिए जहां श्री सत्यनारायण का पूजन हो रहा था। ऐसा मन में निश्चय करके वह राजा गोपगणों के समीप गया और उसने गोपगणों के साथ भक्ति-श्रद्धा से युक्त होकर विधिपूर्वक भगवान सत्यदेव की पूजा की। भगवान सत्यदेव की कृपा से वह पुनः धन और पुत्रों से सम्पन्न हो गया तथा इस लोक में सभी सुखों का उपभोग कर अन्त में सत्यपुर वैकुण्ठलोक को प्राप्त हुआ ।
श्रीसूत जी कहते हैं - जो व्यक्ति इस परम दुर्लभ श्री सत्यनारायण के व्रत को करता है और पुण्यमयी तथा फलप्रदायिनी भगवान की कथा को भक्तियुक्त होकर सुनता है, उसे भगवान सत्यनारायण की कृपा से धन-धान्य आदि की प्राप्ति होती है। दरिद्र धनवान हो जाता है, बन्धन में पड़ा हुआ बन्धन से मुक्त हो जाता है, डरा हुआ व्यक्ति भय मुक्त हो जाता है - यह सत्य बात है, इसमें संशय नहीं। इस लोक में वह सभी ईप्सित फलों का भोग प्राप्त करके अन्त में सत्यपुर वैकुण्ठलोक को जाता है। हे ब्राह्मणों! इस प्रकार मैंने आप लोगों से भगवान सत्यनारायण के व्रत को कहा, जिसे करके मनुष्य सभी दुखों से मुक्त हो जाता है।
कलियुग में तो भगवान सत्यदेव की पूजा विशेष फल प्रदान करने वाली है। भगवान विष्णु को ही कुछ लोग काल, कुछ लोग सत्य, कोई ईश और कोई सत्यदेव तथा दूसरे लोग सत्यनारायण नाम से कहेंगे। अनेक रूप धारण करके भगवान सत्यनारायण सभी का मनोरथ सिद्ध करते हें । कलियुग में सनातन भगवान विष्णु ही सत्यव्रत रूप धारण करके सभी का मनोरथ पूर्ण करने वाले होंगे । हे श्रेष्ठ मुनियों! जो व्यक्ति नित्य भगवान सत्यनारायण की इस व्रत-कथा को पढ़ता है, सुनता है, भगवान सत्यारायण की कृपा से उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। हे मुनीधरों! पूर्वकाल में जिन लोगों ने भगवान सत्यनारायण का व्रत किया था, उसके अगले जन्म का वृतान्त कहता हूं, आप लोग सुनें ।
महान प्रज्ञासम्यन्न शतानन्द नाम के ब्राह्मण सत्यनारायण व्रत करने के प्रभाव से दूसे जन्म में सुदामा नामक ब्राह्मण हुए और उस जन्म में भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करके उन्होंने मोक्ष प्राप्त किया। लकड़हारा भिल्ल गुहों का राजा हुआ और अगले जन्म में उसने भगवान श्रीराम की सेवा करके मोक्ष प्राप्त किया। महाराज उल्कामुख दूसरे जन्म में राजा दशरथ हुए, जिन्होंने श्रीरंगनाथजी की पूजा करके अन्त में वैकुण्ठ प्राप्त किया। इसी प्रकार धार्मिक और सत्यव्रती साधु पिछले जन्म के सत्यव्रत के प्रभाव से दूसरे जन्म में मोरध्वज नामक राजा हुआ। उसने आरे सेचीरकर अपने पुत्र की आधी देह भगवान विष्णु को अर्पित कर मोक्ष प्राप्त किया। महाराजा तुंगध्वज जन्मान्तर में स्वायम्भुव मनु हुए और भगवत्सम्बन्धी सम्पूर्ण कार्यों का अनुष्ठान करके वैकुण्ठलोक को प्राप्त हुए। जो गोपगण थे, वे सब जन्मान्तर में व्रजमण्डल में निवास करने वाले गोप हुए और सभी राक्षसों का संहार करके उन्होंने भी भगवान का शाश्वत धाम गोलोक प्राप्त किया ।
इस प्रकार श्रीस्कन्दपुराण के अन्तर्गत रेवाखण्ड में श्रीसत्यनारायणव्रत कथा का यह पांचवां अध्याय पूर्ण हुआ ।
Prathama AdhyAyasatyanArAyaNa Vrata KathA KA PUrA Sandarbha Yaha Hai Ki PurAkAlameM ShaunakAdiRRiShi NaimiShAraNya Sthita MaharShi SUta Ke Ashrama Para PahuMche | RRiShigaNa MaharShi SUta Se Prashna Karate HaiM Ki Laukika KaShTamukti, SAMsArika Sukha SamRRiddhi EvaM PAralaukika LakShya KI Siddhi Ke Lie Sarala UpAya KyA Hai? MaharShi SUta ShaunakAditRRiShiyoM Ko BatAte HaiM Ki AisA HI Prashna NArada JI Ne BhagavAna ViShNu Se KiyA ThA| BhagavAna ViShNu Ne NArada JI Ko BatAyA Ki Laukika Kleshamukti, SAMsArika SukhasamRRiddhi EvaM PAralaukika LakShya Siddhi Ke Lie Eka HI RAjamArga Hai, Vaha Hai SatyanArAyaNa Vrata| SatyanArAyaNa KA Artha Hai SatyAcharaNa, SatyAgraha, SatyaniShThA| SaMsAra MeM SukhasamRRiddhi KI PrApti SatyAcharaNadvArA HI SaMbhava Hai| Satya HI Ishvara Hai| SatyAcharaNa KA Artha Hai IshvarArAdhana, BhagavatpUjA |kathA KA PrAraMbha SUta JI DvArA KathA SunAne Se HotA Hai| NArada JI BhagavAna ShrIviShNu Ke PAsa JAkara UnakI Stuti Karate HaiM| Stuti Sunane Ke Anantara BhagavAna ShrIviShNu JI Ne NArada JI Se KahA- MahAbhAga! Apa Kisa Prayojana Se YahAM Aye HaiM, Apake Mana MeM KyA Hai? Kahiye, Vaha Saba KuCha MaiM Apako BatAuMgA |nArada JI Bole - Bhagavana! MRRityuloka MeM Apane PApakarmA Ke DvArA Vibhinna YoniyoM MeM Utpanna SabhI Loga Bahuta PrakAra Ke KleshAM Se DukhI Ho Rahe HaiM| He NAtha! Kisa Laghu UpAya Se Unake KaShToM KA NivAraNa Ho SakegA, Yadi ApakI Mere Upara KRRipA Ho To Vaha Saba MaiM SunanA ChAhatA HUM| Use BatAyeM|shrI BhagavAna Ne KahA - He Vatsa! SaMsAra Ke Upara Anugraha Karane KI IchChA Se Apane Bahuta AchChI BAta PUChI Hai| Jisa Vrata Ke Karane Se PrANI Moha Se Mukta Ho JAtA He, Use Apako BatAtA HUM, SuneM| He Vatsa! Svarga Aura MRRityuloka MeM Durlabha BhagavAna SatyanArAyaNa KA Eka MahAna PuNyaprada Vrata Hai| Apake Sneha Ke KAraNa Isa Samaya MaiM Use Kaha RahA HUM| AchChI PrakAra Vidhi-vidhAna Se BhagavAna SatyanArAyaNa Vrata Karake ManuShya ShIghra HI Sukha PrApta Kara Paraloka MeM MokSha PrApta Kara SakatA Hai|bhagavAna KI AisI VANI Sanukara NArada Muni Ne KahA -prabho Isa Vrata Ko Karane KA Phala KyA Hai? IsakA VidhAna KyA Hai? Isa Vrata Ko Kisane KiyA Aura Ise Kaba KaranA ChAhie? Yaha Saba VistArapUrvaka BatalAiye |shrI BhagavAna Ne KahA - Yaha SatyanArAyaNa Vrata Dukha-shoka Adi KA Shamana Karane VAlA, Dhana-dhAnya KI VRRiddhi Karane VAlA, SaubhAgya Aura SaMtAna Dene VAlA TathA Sarvatra Vijaya PradAna Karane VAlA Hai| Jisa-kisI BhI Dina Bhakti Aura ShraddhA Se Samanvita Hokara ManuShya BrAhmaNoM Aura BandhubAndhavoM Ke SAtha Dharma MeM Tatpara Hokara SAyaMkAla BhagavAna SatyanArAyaNa KI PUjA Kare| Naivedya Ke RUpa MeM Uttama KoTi Ke BhojanIya PadArtha Ko SavAyA MAtrA MeM BhaktipUrvaka Arpita KaranA ChAhie| Kele Ke Phala, GhI, DUdha, GehUM KA ChUrNa AthavA GehUM Ke ChUrNa Ke AbhAva MeM SAThI ChAvala KA ChUrNa, Shakkara YA GuDa़ - Yaha Saba BhakShya SAmagrI SavAyA MAtrA MeM Ekatra Kara Nivedita KaranI ChAhie |bandhu-bAndhavoM Ke SAtha ShrI SatyanArAyaNa BhagavAna KI KathA Sunakara BrAhmaNoM Ko DakShiNA DenI ChAhie | Tadanantara Bandhu-bAndhavoM Ke SAtha BrAhmaNoM Ko Bhojana KarAnA ChAhie | BhaktipUrvaka PrasAdagrahaNa Karake NRRitya-gIta Adi KA Ayojana KaranA ChAhie | Tadanantara BhagavAna SatyanArAyaNa KA SmaraNa Karate Hue Apane Ghara JAnA ChAhie| AisA Karane Se ManuShyoM KI AbhilAShA Avashya PUrNa HotI Hai| VisheSha RUpa Se Kaliyuga MeM, PRRithvIloka MeM Yaha Sabase ChoTA SA UpAya Hai|dUsarA AdhyAyashrIsUtajI Bole - He DvijoM! Aba MaiM PunaH PUrvakAla MeM Jisane Isa SatyanArAyaNa Vrata Ko KiyA ThA, Use BhalIbhAMti VistArapUrvaka KahUMgA | RamaNIya KAshI NAmaka Nagara MeM KoI Atyanta Nirdhana BrAhmaNa RahatA ThA | BhUkha Aura PyAsa Se VyAkula Hokara Vaha Pratidina PRRithvI Para BhaTakatA RahatA ThA | BrAhmaNa Priya BhagavAna Ne Usa DukhI BrAhmaNa Ko Dekhakara VRRiddha BrAhmaNa KA RUpa DhAraNa Karake Usa Dvija Se AdarapUrvaka PUChA - He Vipra! Pratidina Atyanta DukhI Hokara Tuma Kisalie PRRithvIpara BhramaNa Karate Rahate Ho | He DvijashreShTha! Yaha Saba BatalAo, MaiM SunanA ChAhatA HUM |brAhmaNa BolA - Prabho! MaiM Atyanta Daridra BrAhmaNa HUM Aura BhikShA Ke Lie HI PRRithvI Para GhUmA KaratA HUM| Yadi MerI Isa DaridratA Ko DUra Karane KA Apa KoI UpAya JAnate HoM To KRRipApUrvaka BatalAiye| VRRiddha BrAhmaNa BolA - He BrAhmaNadeva! SatyanArAyaNa BhagavAn ViShNu AbhIShTa Phala Ko Dene VAle HaiM| He Vipra! Tuma UnakA Uttama Vrata Karo, Jise Karane Se ManuShya SabhI DukhoM Se Mukta HojAtA Hai |vrata Ke VidhAna Ko BhI BrAhmaNa Se YatrapUrvaka Kahakara VRRiddha BrAhmaNarUpadhArI BhagavAn ViShNu VahIM Para AntardhAna Ho Gaye | VRRiddha BrAhmaNa Ne JaisA KahA Hai, Usa Vrata Ko AchChI PrakAra Se Vaise HI KarUMgA? - Yaha Sochate Hue Usa BrAhmaNa Ko RAta MeM NIMda NahIM AyI |agale Dina PrAtaHkAla UThakara “satyanArAyaNa KA Vrata KarUMgA” AisA SaMkalpa Karake Vaha BrAhmaNa BhikShA Ke Lie Chala PaDa़A| Usa Dina BrAhmaNa Ko BhikShA MeM Bahuta SA Dhana PrApta HuA | UsI Dhana Se Usane Bandhu-bAndhavoM Ke SAtha BhagavAna SatyanArAyaNa KA Vrata KiyA | Isa Vrata Ke PrabhAva Se Vaha ShreShTha BrAhmaNa SabhI DukhoM Se Mukta Hokara Samasta SampattiyoM Se Sampanna Ho GayA|usa Dina Se Lekara Pratyeka MahIne Usane Yaha Vrata KiyA | Isa PrakAra BhagavAn SatyanArAyaNa Ke Isa Vrata Ko Karake Vaha ShreShTha BrAhmaNa SabhI PApoM Se Mukta Ho GayA Aura Usane Durlabha MokShapada Ko PrApta KiyA | He Vipra! PRRithvI Para Jaba BhI KoI ManuShya ShrI SatyanArAyaNa KA Vrata KaregA, UsI Samaya Usake Samasta Dukha NaShTa Ho JAyeMge | He BrAhmaNoM! Isa PrakAra BhagavAna NArAyaNa Ne MahAtmA NAradajI Se Jo KuCha KahA, MaiMne Vaha Saba Apa LogoM Se Kaha DiyA, Age Aba Aura KyA KahUM? He Mune! Isa PRRithvI Para Usa BrAhmaNa Se Sune Hue Isa Vrata Ko Kisane KiyA? Hama Vaha Saba SunanA ChAhate HaiM, Usa Vrata Para HamArI ShraddhA Ho RahI Hai|shrI SUta JI Bole - MuniyoM! PRRithvI Para Jisane Yaha Vrata KiyA, Use Apa Loga SuneM | Eka BAra Vaha DvijashreShTha ApanI Dhana-sampatti Ke AnusAra Bandhu-bAndhavoM TathA ParivArajanoM Ke SAtha Vrata Karane Ke Lie Udyata HuA| IsI BIcha Eka LakaDa़hArA VahAM AyA Aura LakaDa़I BAhara Rakhakara Usa BrAhmaNa Ke Ghara GayA| PyAsa Se VyAkula Vaha Usa BrAhmaNa Ko Vrata KaratA HuA Dekha PraNAma Karake Usase BolA - Prabho! Apa Yaha KyA Kara Rahe HaiM, Isake Karane Se Kisa Phala KI PrApti HotI Hai, VistArapUrvaka Mujhase Kahiye |vipra Ne KahA - Yaha SatyanArAyaNa KA Vrata Hai, Jo SabhI ManorathoM Ko PradAna Karane VAlA Hai| UsI Ke PrabhAva Se Mujhe Yaha Saba MahAna Dhana-dhAnya Adi PrApta HuA Hai| Jala PIkara TathA PrasAda GrahaNa Karake Vaha Nagara ChalA GayA| SatyanArAyaNa Deva Ke Lie Mana Se AisA Sochane LagA Ki “Aja LakaDa़I Bechane Se Jo Dhana PrApta HogA, UsI Dhana Se BhagavAna SatyanArAyaNa KA ShreShTha Vrata KarUMgA | Isa PrakAra Mana Se Chintana KaratA HuA LakaDa़I Ko Mastaka Para Rakha Kara Usa Sundara Nagara MeM GayA, JahAM Dhana-sampanna Loga Rahate The| Usa Dina Usane LakaDa़I KA DugunA MUlya PrApta KiyA|isake BAda Prasanna HRRidaya Hokara Vaha Pake Hue Kele KA Phala, SharkarA, GhI, DUdha Aura GehUM KA ChUrNa SavAyA MAtrA MeM Lekara Apane Ghara AyA| TatpashchAta Usane Apane BAndhavoM Ko BulAkara VidhividhAna Se BhagavAna ShrI SatyanArAyaNa KA Vrata KiyA| Usa Vrata Ke PrabhAva Se Vaha Dhana-putra Se Sampanna Ho GayA Aura Isa Loka MeM Aneka SukhoM KA Upabhoga Kara Anta MeM Satyapura ArthAt BaikuNThaloka ChalA GayA|tIsarA AdhyAyashrI SUtajI Bole - ShreShTha MuniyoM! Aba MaiM PunaH Age KI KathA KahUMgA, Apa Loga SuneM| PrAchIna KAla MeM UlkAmukha NAma KA Eka RAjA ThA | Vaha Jitendriya, SatyavAdI TathA Atyanta BuddhimAna ThA | Vaha VidvAna RAjA Pratidina DevAlaya JAtA Aura BrAhmaNoM Ko Dhana Dekara SantuShTa KaratA ThA | Kamala Ke SamAna Mukha VAlI UsakI DharmapatnI ShIla, Vinaya EvaM Saundarya Adi GuNoM Se Sampanna TathA PatiparAyaNA ThI| RAjA Eka Dina ApanI DharmapatnI Ke SAtha BhadrashIlA NadI Ke TaTa Para ShrIsatyanArAyaNa KA Vrata Kara RahA ThA | UsI Samaya VyApAra Ke Lie Aneka PrakAra KI PuShkala DhanarAshi Se Sampanna Eka SAdhu NAma KA BaniyA VahAM AyA| BhadrashIlA NadI Ke TaTa Para NAva Ko SthApita Kara Vaha RAjA Ke SamIpa GayA Aura RAjA Ko Usa Vrata MeM DIkShita Dekhakara VinayapUrvaka PUChane LagA|sAdhu Ne KahA - RAjan! Apa Bhaktiyukta Chitta Se Yaha KyA Kara Rahe HaiM? KRRipayA Vaha Saba BatAiye, Isa Samaya MaiM SunanA ChAhatA HUM| RAjA Bole - He SAdho! Putra Adi KI PrApti KI KAmanA Se Apane Bandhu-bAndhavoM Ke SAtha MaiM Atula Teja Sampanna BhagavAn ViShNu KA Vrata EvaM PUjana Kara RahA HUM| RAjA KI BAta Sunakara SAdhu Ne AdarapUrvaka KahA - RAjan ! Isa ViShaya MeM Apa Mujhe Saba KuCha VistAra Se BatalAiye, Apake KathanAnusAra MaiM Vrata EvaM PUjana KarUMgA| Mujhe BhI SaMtati NahIM Hai| “isase Avashya HI SaMtati PrApta HogI | AisA VichAra Kara Vaha VyApAra Se NivRRitta Ho AnandapUrvaka Apane Ghara AyA| Usane ApanI BhAryA Se SaMtati PradAna Karane VAle Isa Satyavrata Ko VistAra PUrvaka BatAyA TathA - “jaba Mujhe SaMtati PrApta HogI Taba MaiM Isa Vrata Ko KarUMgA” Isa PrakAra Usa SAdhu Ne ApanI BhAryA LIlAvatI Se KahA |eka Dina UsakI LIlAvatI NAma KI SatI-sAdhvI BhAryA Pati Ke SAtha Ananda Chitta Se RRitukAlIna DharmAcharaNa MeM PravRRitta HuI Aura BhagavAn ShrIsatyanArAyaNa KI KRRipA Se UsakI Vaha BhAryA GarbhiNI HuI| DasaveM MahIne MeM Usase KanyAratna KI Utpatti HuI Aura Vaha ShuklapakSha Ke Chandrama KI BhAMti Dina-pratidina BaDha़ne LagI |usa KanyA KA KalAvatI” Yaha NAma RakhA GayA | Isake BAda Eka Dina LIlAvatI Ne Apane SvAmI Se Madhura VANI MeM KahA - Apa PUrva MeM SaMkalpita ShrI SatyanArAyaNa Ke Vrata Ko KyoM NahIM Kara Rahe HaiM? SAdhu BolA - 'priye! Isake VivAha Ke Samaya Vrata KarUMgA | Isa PrakAra ApanI PatnI Ko BhalI-bhAMti Ashvasta Kara Vaha VyApAra Karane Ke Lie Nagara KI Ora ChalA GayA | Idhara KanyA KalAvatI PitA Ke Ghara MeM BaDha़ne LagI | Tadanantara Dharmaj~na SAdhu Ne Nagara MeM SakhiyoM Ke SAtha KrIDa़A KaratI HuI ApanI KanyA Ko VivAha Yogya Dekhakara Apasa MeM MantraNA Karake “kanyA VivAha Ke Lie ShreShTha Vara KA AnveShaNa Karo - AisA DUta Se Kahakara ShIghra HI Use Bheja DiyA | UsakI Aj~nA PrApta Karake DUta KAMchana NAmaka Nagara MeM GayA Aura VahAM Se Eka VaNika KA Putra Lekara AyA | Usa SAdhu Ne Usa VaNika Ke Putra Ko Sundara Aura GuNoM Se Sampanna Dekhakara ApanI JAti Ke LogoM TathA Bandhu-bAndhavoM Ke SAtha SaMtuShTachitta Ho Vidhi-vidhAna Se VaNikaputra Ke HAtha MeM KanyA KA DAna Kara DiyA |usa Samaya Vaha SAdhu BaniyA DurbhAgyavasha BhagavAn KA Vaha Uttama Vrata BhUla GayA | PUrva SaMkalpa Ke AnusAra VivAha Ke Samaya MeM Vrata Na Karane Ke KAraNa BhagavAna Usa Para RuShTa Ho Gaye | KuCha Samaya Ke PashchAta Apane VyApArakarma MeM Kushala Vaha SAdhu BaniyA KAla KI PreraNA Se Apane DAmAda Ke SAtha VyApAra Karane Ke Lie Samudra Ke SamIpa Sthita RatnasArapura NAmaka Sundara Nagara MeM GayA Aura Pa~nane ShrIsampanna DAmAda Ke SAtha VahAM VyApAra Karane LagA | Usake BAda Ve DoM RAjA Chandraketu Ke RamaNIya Usa Nagara MeM Gaye| UsI Samaya BhagavAn ShrIsatyanArAyaNa Ne Use BhraShTapratij~na Dekhakara “ise DAruNa, KaThina Aura MahAn Dukha PrApta HogA' - Yaha ShApa De DiyA |eka Dina Eka Chora RAjA Chandraketu Ke Dhana Ko ChurAkara VahIM AyA, JahAM DonoM VaNika Sthita The| Vaha Apane PIChe DauDa़te Hue DUtoM Ko Dekhakara BhayabhItachitta Se Dhana VahIM ChoDa़kara ShIghra HI Chipa GayA | Isake BAda RAjA Ke DUta VahAM A Gaye JahAM Vaha SAdhu VaNika ThA | VahAM RAjA Ke Dhana Ko Dekhakara Ve DUta Una DonoM VaNikaputroM Ko BAMdhakara Le Aye Aura HarShapUrvaka DauDa़te Hue RAjA Se Bole - “prabho! Hama Do Chora PakaDa़ LAe HaiM, InheM Dekhakara Apa Aj~nA DeM'| RAjA KI Aj~nA Se DonoM ShIghra HI DRRiDha़tApUrvaka BAMdhakara BinA VichAra Kiye MahAna KArAgAra MeM DAla Diye Gaye | BhagavAn Satyadeva KI MAyA Se KisI Ne Una DonoM KI BAta NahIM SunI Aura RAjA Chandraketu Ne Una DonoM KA Dhana BhI Le LiyA|bhagavAna Ke ShApa Se VaNika Ke Ghara MeM UsakI BhAryA BhI Atyanta Dukhita Ho GayI Aura Unake Ghara MeM SArA-kA-sArA Jo Dhana ThA, Vaha Chora Ne ChurA LiyA| LIlAvatI ShArIrika TathA MAnasika PIDa़AoM Se Yukta, BhUkha Aura PyAsa Se DukhI Ho Anna KI ChintA Se Dara-dara BhaTakane LagI| KalAvatI KanyA BhI Bhojana Ke Lie Idhara-udhara Pratidina GhUmane LagI| Eka Dina BhUkha Se PIDita KalAvatI Eka BrAhmaNa Ke Ghara GayI| VahAM JAkara Usane ShrIsatyanArAyaNa Ke Vrata-pUjana Ko DekhA| VahAM BaiThakara Usane KathA SunI Aura VaradAna MAMgA | Usake BAda PrasAda GrahaNa Karake Vaha KuCha RAta Hone Para Ghara GayI| MAtA Ne KalAvatI KanyA Se PremapUrvaka PUChA - PutrI ! RAta MeM TU KahAM Ruka GayI ThI? TumhAre Mana MeM KyA Hai? KalAvatI KanyA Ne Turanta MAtA Se KahA - MAM! MaiMne Eka BrAhmaNa Ke Ghara MeM Manoratha PradAna Karane VAlA Vrata DekhA Hai| KanyA KI Usa BAta Ko Sunakara Vaha VaNika KI BhAryA Vrata Karane Ko Udyata HuI Aura Prasanna Mana Se Usa SAdhvI Ne Bandhu-bAndhavoM Ke SAtha BhagavAn ShrIsatyanArAyaNa KA Vrata KiyA TathA Isa PrakAra PrArthanA KI - “bhagavana! Apa HamAre Pati EvaM JAmAtA Ke AparAdha Ko KShamA KareM| Ve DonoM Apane Ghara ShIghra A JAyaM | Isa Vrata Se BhagavAna SatyanArAyaNa PunaH SaMtuShTa Ho Gaye TathA UnhoMne NRRipashreShTha Chandraketu Ko Svapra DikhAyA Aura Svapna MeM KahA - “nRRipashreShTha! PrAtaH KAla DonoM VaNikoM Ko ChoDa़ Do Aura Vaha SArA Dhana BhI De Do, Jo Tumane Unase Isa Samaya Le LiyA Hai, AnyathA RAjya, Dhana EvaM Putrasahita TumhArA SarvanAsha Kara DUMgA |”rAjA Se Svapna MeM AisA Kahakara BhagavAna SatyanArAyaNa AntardhAna Ho Gaye| Isake BAda PrAtaH KAla RAjA Ne Apane SabhAsadAM Ke SAtha SabhA MeM BaiThakara ApanA Svapra LogoM Ko BatAyA Aura KahA “donoM BaMdI VaNikaputroM Ko ShIghra HI Mukta Kara Do| RAjA KI AisI BAta Sunakara Ve RAjapuruSha DonoM MahAjanoM Ko Bandhanamukta Karake RAjA Ke SAmane LAkara VinayapUrvaka Bole - “mahArAja! BeDa़Ibandhana Se Mukta Karake DonoM VaNika Putra LAye Gaye HaiM| Isake BAda DonoM MahAjana NRRipashreShTha Chandraketu Ko PraNAma Karake Apane PUrva-vRRitAnta KA SmaraNa Karate Hue Bhayavihnana Ho Gaye Aura KuCha Bola Na Sake| RAjA Ne VaNika PutroM Ko Dekhakara AdarapUrvaka KahA -“Apa LogoM Ko PrArabdhavasha Yaha MahAna Dukha PrApta HuA Hai, Isa Samaya Aba KoI Bhaya NahIM Hai|', AisA Kahakara UnakI BeDa़I KhulavAkara KShaurakarma Adi KarAyA| RAjA Ne Vastra, AlaMkAra Dekara Una DonoM VaNikaputroM Ko SaMtuShTa KiyA TathA SAmane BulAkara VANI DvArA Atyadhika Anandita KiyA| Pahale Jo Dhana LiyA ThA, Use DUnA Karake DiyA, Usake BAda RAjA Ne PunaH Unase KahA - SAdho! Aba Apa Apane Ghara Ko JAyaM |” RAjA Ko PraNAma Karake “Apa KI KRRipA Se Hama JA Rahe HaiM|' - AisA Kahakara Una DonoM MahAvaishyoM Ne Apane Ghara KI Ora PrasthAna KiyA |chauthA AdhyAyashrIsUta JI Bole - SAdhu BaniyA MaMgalAcharaNa Kara Aura BrAhmaNoM Ko Dhana Dekara Apane Nagara Ke Lie Chala PaDa़A| SAdhu Ke KuCha DUra JAne Para BhagavAna SatyanArAyaNa KI UsakI SatyatA KI ParIkShA Ke ViShaya MeM Jij~nAsA HuI - “sAdho! TumhArI NAva MeM KyA BharA Hai? Taba Dhana Ke Mada MeM ChUra DonoM MahAjanoM Ne AvahelanApUrvaka HaMsate Hue KahA - “daNDina! KyoM PUCha Rahe Ho? KyA KuCha Dravya Lene KI IchChA Hai? HamArI NAva MeM To LatA Aura Patte Adi Bhare HaiM|' AisI NiShThara VANI Sunakara - “tumhArI BAta Sacha Ho JAya” - AisA Kahakara DaNDI SaMnyAsI Ko RUpa DhAraNa Kiye Hue BhagavAna KuCha DUra JAkara Samudra Ke SamIpa BaiTha Gaye|daNDI Ke Chale JAne Para NityakriyA Karane Ke PashchAta UtarAI HuI ArthAta Jala MeM Upara KI Ora UThI HuI NaukA Ko Dekhakara SAdhu Atyanta Ashcharya MeM PaDa़ GayA Aura NAva MeM LatA Aura Patte Adi Dekhakara MurChita Ho PRRithvI Para Gira PaDa़A| Sacheta Hone Para VaNikaputra Chintita Ho GayA| Taba Usake DAmAda Ne Isa PrakAra KahA - “Apa Shoka KyoM Karate HaiM? DaNDI Ne ShApa De DiyA Hai, Isa Sthiti MeM Ve HI ChAheM To Saba KuCha Kara Sakate HaiM, IsameM SaMshaya NahIM| AtaH UnhIM KI SharaNa MeM Hama ChaleM, VahIM Mana KI IchChA PUrNa HogI|' DAmAda KI BAta Sunakara Vaha SAdhu BaniyA Unake PAsa GayA Aura VahAM DaNDI Ko Dekhakara Usane BhaktipUrvaka UnheM PraNAma KiyA TathA AdarapUrvaka Kahane LagA - Apake Sammukha MaiMne Jo KuCha KahA Hai, AsatyabhAShaNa RUpa AparAdha KiyA Hai, Apa Mere Usa AparAdha Ko KShamA KareM - AisA Kahakara BArambAra PraNAma Karake Vaha MahAna Shoka Se Akula Ho GayA|daNDI Ne Use RotA HuA Dekhakara KahA - He MUrkha! Roo Mata, MerI BAta Suno| MerI PUjA Se UdAsIna Hone Ke KAraNa TathA MerI Aj~nA Se HI Tumane BArambAra Dukha PrApta KiyA Hai|? BhagavAna KI AisI VANI Sunakara Vaha UnakI Stuti Karane LagA| SAdhu Ne KahA - He Prabho! Yaha Ashcharya KI BAta Hai Ki ApakI MAyA Se Mohita Hone Ke KAraNa BrahmA Adi DevatA BhI Apake GuNoM Aura RUpoM Ko YathAvata RUpa Se NahIM JAna PAte, Phira MaiM MUrkha ApakI MAyA Se Mohita Hone Ke KAraNa Kaise JAna SakatA HUM! Apa Prasanna HoM| MaiM ApanI Dhana-sampatti Ke AnusAra ApakI PUjA KarUMgA| MaiM ApakI SharaNa MeM AyA HUM| MerA Jo NaukA MeM Sthita PurA Dhana ThA, UsakI TathA MerI RakShA KareM|” Usa BaniyA KI Bhaktiyukta VANI Sunakara BhagavAna JanArdana SaMtuShTa Ho Gaye|bhagavAna Hari Use AbhIShTa Vara PradAna Karake VahIM AntardhAna Ho Gaye | Usake BAda Vaha SAdhu ApanI NaukA MeM ChaDha़A Aura Use Dhana-dhAnya Se ParipUrNa Dekhakara “bhagavAna Satyadeva KI KRRipA Se HamArA Manoratha Saphala Ho GayA” - AisA Kahakara SvajanoM Ke SAtha Usane BhagavAna KI Vidhivata PUjA KI | BhagavAna ShrI SatyanArAyaNa KI KRRipA Se Vaha Ananda Se ParipUrNa Ho GayA Aura NAva Ko PrayatnapUrvaka SaMbhAlakara Usane Apane Desha Ke Lie PrasthAna KiyA | SAdhu BaniyA Ne Apane DAmAda Se KahA - “vaha Dekho MerI RatrapurI NagarI DikhAyI De RahI Hai! | Isake BAda Usane Apane Dhana Ke RakShaka DUta Koapane Agamana KA SamAchAra Dene Ke Lie ApanI NagarI MeM BhejA |usake BAda Usa DUta Ne Nagara MeM JAkara SAdhu KI BhAryA Ko Dekha HAtha JoDa़kara PraNAma KiyA TathA Usake Lie AbhIShTa BAta KahI -'seTha JI Apane DAmAda TathA Bandhuvargo Ke SAtha Bahuta SAre Dhana-dhAnya Se Sampanna Hokara Nagara Ke NikaTa PadhAra Gaye HaiM || DUta Ke Mukha Se Yaha BAta Sunakara Vaha MahAna Ananda Se Vihala Ho GayI Aura Usa SAdhvI Ne ShrI SatyanArAyaNa KI PUjA Karake ApanI PutrI Se KahA -'maiM SAdhu Ke Darshana Ke Lie JA RahI HUM, Tuma ShIghra Ao | MAtA KA AisA Vachana Sunakara Vrata Ko SamApta Karake PrasAda KA ParityAga Kara Vaha KalAvatI BhI Apane Pati KA Darshana Karane Ke Lie Chala PaDa़I| Isase BhagavAna SatyanArAyaNa RuShTa Ho Gaye Aura UnhoMne Usake Pati Ko TathA NaukA Ko Dhana Ke SAtha HaraNa Karake Jala MeM Dubo DiyA |isake BAda KalAvatI KanyA Apane Pati Ko Na Dekha MahAna Shoka Se Rudana KaratI HuI PRRithvI Para Gira PaDa़I| NAva KA Adarshana TathA KanyA Ko Atyanta DukhI Dekha BhayabhIta Mana Se SAdhu BaniyA Se SochA - Yaha KyA Ashcharya Ho GayA? NAva KA SaMchAlana Karane VAle BhI SabhI Chintita Ho Gaye | Tadanantara Vaha LIlAvatI BhI KanyA Ko Dekhakara Vihvala Ho GayI Aura Atyanta Dukha Se VilApa KaratI HuI Apane Pati Se Isa PrakAra BolI -- AbhI-abhI NaukA Ke SAtha Vaha Kaise AlakShita Ho GayA, Na JAne Kisa DevatA KI UpekShA Se Vaha NaukA HaraNa Kara LI GayI AthavA ShrIsatyanArAyaNa KA MAhAtmya Kauna JAna SakatA Hai!” AisA Kahakara Vaha SvajanoM Ke SAtha VilApa Karane LagI Aura KalAvatI KanyA Ko Goda MeM Lekara Rone LagI|kalAvatI KanyA BhI Apane Pati Ke NaShTa Ho JAne Para DukhI Ho GayI Aura Pati KI PAdukA Lekara UnakA Anugamana Karane Ke Lie Usane Mana MeM Nishchaya KiyA | KanyA Ke Isa PrakAra Ke AcharaNa Ko Dekha BhAryAsahita Vaha Dharmaj~na SAdhu BaniyA Atyanta Shoka-saMtapta Ho GayA Aura Sochane LagA - YA To BhagavAna SatyanArAyaNa Ne Yaha ApaharaNa KiyA Hai AthavA Hama SabhI BhagavAna Satyadeva KI MAyA Se Mohita Ho Gaye HaiM| ApanI Dhana Shakti Ke AnusAra MaiM BhagavAna ShrI SatyanArAyaNa KI PUjA KarUMgA| SabhI Ko BulAkara Isa PrakAra Kahakara Usane Apane Mana KI IchChA PrakaTa KI Aura BArambAra BhagavAna Satyadeva Ko DaNDavata PraNAma KiyA | Isase DInoM Ke ParipAlaka BhagavAna Satyadeva Prasanna Ho Gaye | Bhaktavatsala BhagavAna Ne KRRipApUrvaka KahA - “tumhArI KanyA PrasAda ChoDa़kara Apane Pati Ko Dekhane ChalI AyI Hai, Nishchaya HI IsI KAraNa UsakA Pati AdRRishya Ho GayA He | Yadi Ghara JAkara PrasAda GrahaNa Karake Vaha PunaH Aye To He SAdhu BaniyA TumhArI PutrI Pati Ko PrApta KaregI, IsameM SaMshaya NahIM |kanyA KalAvatI BhI AkAshamaNDala Se AisI VANI Sunakara ShIghra HI Ghara GayI Aura Usane PrasAda GrahaNa KiyA | PunaH Akara SvajanoM TathA Apane Pati Ko DekhA | Taba KalAvatI KanyA Ne Apane PitA Se KahA - “aba To Ghara ChaleM, Vilamba KyoM Kara Rahe HaiM? KanyA KI Vaha BAta Sunakara VaNikaputra SaMtuShTa Ho GayA Aura Vidhi-vidhAna Se BhagavAna SatyanArAyaNa KA PUjana Karake Dhana TathA Bandhu-bAndhavoM Ke SAtha Apane Ghara GayA | Tadanantara PUrNimA TathA SaMkrAnti ParvA Para BhagavAna SatyanArAyaNa KA PUjana Karate Hue Isa Loka MeM Sukha Bhogakara Anta MeM Vaha Satyapura BekuNThaloka MeM ChalA GayA |pAMchavA AdhyAyashrIsUta JI Bole - ShreShTha MuniyoM! Aba Isake BAda MaiM DUsarI KathA KahUMgA, Apa Loga SuneM| ApanI PrajA KA PAlana Karane MeM Tatpara TuMgadhvaja NAmaka Eka RAjA ThA | Usane Satyadeva Ke PrasAda KA ParityAga Karake Dukha PrApta KiyA | Eka BAda Vaha Vana MeM JAkara Aura VahAM Bahuta Se PashuoM Ko MArakara VaTavRRikSha Ke NIche AyA | VahAM Usane DekhA Ki GopagaNa Bandhu-bAndhavoM Ke SAtha SaMtuShTa Hokara BhaktipUrvaka BhagavAna Satyadeva KI PUjA Kara Rahe HeM | RAjA Yaha Dekhakara BhI AhaMkAravasha Na To VahAM GayA Aura Na Use BhagavAna SatyanArAyaNa Ko PraNAma HI KiyA | PUjana Ke BAda SabhI GopagaNa BhagavAna KA PrasAda RAjA Ke SamIpa Rakhakara VahAM Se LauTa Aye Aura IchChAnusAra Una SabhI Ne BhagavAna KA PrasAda GrahaNa KiyA | Idhara RAjA Ko PrasAda KA ParityAga Karane Se Bahuta Dukha HuA|usakA SampUrNa Dhana-dhAnya EvaM SabhI Sau Putra NaShTa Ho Gaye| RAjA Ne Mana MeM Yaha Nishchaya KiyA Ki Avashya HI BhagavAna SatyanArAyaNa Ne HamArA NAsha Kara DiyA Hai| Isalie Mujhe VahAM JAnA ChAhie JahAM ShrI SatyanArAyaNa KA PUjana Ho RahA ThA| AisA Mana MeM Nishchaya Karake Vaha RAjA GopagaNoM Ke SamIpa GayA Aura Usane GopagaNoM Ke SAtha Bhakti-shraddhA Se Yukta Hokara VidhipUrvaka BhagavAna Satyadeva KI PUjA KI| BhagavAna Satyadeva KI KRRipA Se Vaha PunaH Dhana Aura PutroM Se Sampanna Ho GayA TathA Isa Loka MeM SabhI SukhoM KA Upabhoga Kara Anta MeM Satyapura VaikuNThaloka Ko PrApta HuA |shrIsUta JI Kahate HaiM - Jo Vyakti Isa Parama Durlabha ShrI SatyanArAyaNa Ke Vrata Ko KaratA Hai Aura PuNyamayI TathA PhalapradAyinI BhagavAna KI KathA Ko Bhaktiyukta Hokara SunatA Hai, Use BhagavAna SatyanArAyaNa KI KRRipA Se Dhana-dhAnya Adi KI PrApti HotI Hai| Daridra DhanavAna Ho JAtA Hai, Bandhana MeM PaDa़A HuA Bandhana Se Mukta Ho JAtA Hai, DarA HuA Vyakti Bhaya Mukta Ho JAtA Hai - Yaha Satya BAta Hai, IsameM SaMshaya NahIM| Isa Loka MeM Vaha SabhI Ipsita PhaloM KA Bhoga PrApta Karake Anta MeM Satyapura VaikuNThaloka Ko JAtA Hai| He BrAhmaNoM! Isa PrakAra MaiMne Apa LogoM Se BhagavAna SatyanArAyaNa Ke Vrata Ko KahA, Jise Karake ManuShya SabhI DukhoM Se Mukta Ho JAtA Hai|kaliyuga MeM To BhagavAna Satyadeva KI PUjA VisheSha Phala PradAna Karane VAlI Hai| BhagavAna ViShNu Ko HI KuCha Loga KAla, KuCha Loga Satya, KoI Isha Aura KoI Satyadeva TathA DUsare Loga SatyanArAyaNa NAma Se KaheMge| Aneka RUpa DhAraNa Karake BhagavAna SatyanArAyaNa SabhI KA Manoratha Siddha Karate HeM | Kaliyuga MeM SanAtana BhagavAna ViShNu HI Satyavrata RUpa DhAraNa Karake SabhI KA Manoratha PUrNa Karane VAle HoMge | He ShreShTha MuniyoM! Jo Vyakti Nitya BhagavAna SatyanArAyaNa KI Isa Vrata-kathA Ko PaDha़tA Hai, SunatA Hai, BhagavAna SatyArAyaNa KI KRRipA Se Usake SabhI PApa NaShTa Ho JAte HaiM| He MunIdharoM! PUrvakAla MeM Jina LogoM Ne BhagavAna SatyanArAyaNa KA Vrata KiyA ThA, Usake Agale Janma KA VRRitAnta KahatA HUM, Apa Loga SuneM |mahAna Praj~nAsamyanna ShatAnanda NAma Ke BrAhmaNa SatyanArAyaNa Vrata Karane Ke PrabhAva Se DUse Janma MeM SudAmA NAmaka BrAhmaNa Hue Aura Usa Janma MeM BhagavAna ShrIkRRiShNa KA DhyAna Karake UnhoMne MokSha PrApta KiyA| LakaDa़hArA Bhilla GuhoM KA RAjA HuA Aura Agale Janma MeM Usane BhagavAna ShrIrAma KI SevA Karake MokSha PrApta KiyA| MahArAja UlkAmukha DUsare Janma MeM RAjA Dasharatha Hue, JinhoMne ShrIraMganAthajI KI PUjA Karake Anta MeM VaikuNTha PrApta KiyA| IsI PrakAra DhArmika Aura SatyavratI SAdhu PiChale Janma Ke Satyavrata Ke PrabhAva Se DUsare Janma MeM Moradhvaja NAmaka RAjA HuA| Usane Are SechIrakara Apane Putra KI AdhI Deha BhagavAna ViShNu Ko Arpita Kara MokSha PrApta KiyA| MahArAjA TuMgadhvaja JanmAntara MeM SvAyambhuva Manu Hue Aura BhagavatsambandhI SampUrNa KAryoM KA AnuShThAna Karake VaikuNThaloka Ko PrApta Hue| Jo GopagaNa The, Ve Saba JanmAntara MeM VrajamaNDala MeM NivAsa Karane VAle Gopa Hue Aura SabhI RAkShasoM KA SaMhAra Karake UnhoMne BhI BhagavAna KA ShAshvata DhAma Goloka PrApta KiyA |isa PrakAra ShrIskandapurANa Ke Antargata RevAkhaNDa MeM ShrIsatyanArAyaNavrata KathA KA Yaha PAMchavAM AdhyAya PUrNa HuA |